• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

इंजीनियर पुत्र के लापता होने पर ग्राम विकास अधिकारी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
8 Views

इंजीनियर पुत्र के लापता होने पर ग्राम विकास अधिकारी ने दर्ज कराई गुमशुदगी


टेन न्यूज़ !! १५ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर। ग्राम पंचायत अधिकारी के पुत्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम तलवीपुर दिउरिया निवासी राकेश वर्मा तिलहर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह नगर के बुलाकीदास इंटर कॉलेज के निकट निवास कर रहे हैं।

पुलिस को दी गई तहरीर में राकेश वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अभिनव वर्मा, जो इंजीनियर है, सोमवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तथा संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली और तलाश अभियान शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश देकर खोजबीन कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!