बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

रायबरेली: 40 लाख की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, स्थानीयों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

By Ten News One Desk

Published on:

70 Views

रायबरेली: 40 लाख की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, स्थानीयों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : गुफरान खान, क्राइम ब्यूरो  | लोकेशन : रायबरेली

रायबरेली नगर पालिका द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन राम कृपाल चौराहा से मधुबन तक की सड़क इन दिनों विवादों के केंद्र में है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सीधे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर के सामने जमकर आपत्ति जताई और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क लगभग 10–12 वर्षों बाद दोबारा बनाई जा रही है, इसलिए उनसे बेहतर गुणवत्ता की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य मानकों के विपरीत किया जा रहा है। आरोप है कि बिना पुरानी मिट्टी हटाए ही सीधे लेयर डाल दी गई, जिससे सड़क कुछ ही महीनों में टूटने की आशंका है। कई लोगों ने दावा किया कि “सामग्री बेहद घटिया है और काम में भ्रष्टाचार साफ दिखाई देता है।”

जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर निरीक्षण के लिए पहुंचे, मौके पर मौजूद लोगों ने निर्माण में खामियों को सामने रखकर सवालों की बौछार कर दी। स्थिति कुछ देर के लिए गर्मा गई और दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत भी हुई।

वहीं नगर पालिका प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ईओ का कहना है कि “काम पूरी तरह मानक के अनुसार हो रहा है, किसी तरह की अनियमितता नहीं है।”
इसके बावजूद स्थानीयों की नाराज़गी कम नहीं हुई है और वे सड़क की जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से गुफरान खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment