• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: ऊंचाहार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से दंपति की मौत, बेटा गंभीर

ByTen News One Desk

Apr 23, 2026
5 Views

रायबरेली: ऊंचाहार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से दंपति की मौत, बेटा गंभीर


टेन न्यूज़ ii 23 अप्रैल 2026 ii वसीम खान ब्यूरो
रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक बेकाबू अज्ञात बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे अरखा कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बस चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसा इतना भयावह था कि दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक घटना में घायल मासूम प्रिंस को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!