• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश ने खोली तिलहर नगरपालिका के विकास की पोल, सड़कें बनीं नहर, घर-दुकानों में घुसा पानी

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
4 Views

बारिश ने खोली तिलहर नगरपालिका के विकास की पोल, सड़कें बनीं नहर, घर-दुकानों में घुसा पानी


टेन न्यूज़ ।। 26 सितम्बर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। एक दिन की तेज बारिश ने तिलहर नगरपालिका की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बारिश के बाद नगर की कई सड़कें नहर और खुले स्थान तालाब में तब्दील हो गए। जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उमरपुर, बिरियागंज, नई बस्ती, ब्लॉक रोड, गुरगांव कॉलोनी, भक्सी और पावर हाउस सहित कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित रहा। कई दुकानों और मकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

पावर हाउस परिसर में भी जलभराव की स्थिति बन गई। पानी भरने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और नालियों की समय से सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने और नालों-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!