सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं निर्माण कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
डीएम ने समस्त विभागों को कार्याे/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु किया निर्देशित
मत्स्य विभाग की रैंक खराब, सहायक निदेशक मत्स्य को प्रतिकूल प्रविष्टि
टेन न्यूज़ !! १३ अगस्त २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्राप्त ग्रेड एवं रैंकिंग एवं विकास एवं निर्माण कार्य योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने संचालित सभी योजनाओं तथा निर्माण कार्यों के प्राप्तांक की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें।
मत्स्य विभाग में मत्स्य संपदा योजना से संबंधित प्राप्त आवेदन लंबित होने के कारण शून्य अंक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि इस माह में रैंक में सुधार नहीं होता है तो निलंबन की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं फैमिली आईडी की प्रगति तथा रैंक कम होने पर जिलाधिकारी ने एनआरएलएम में अधिक से अधिक ऋण संबंधी आवेदनों पर बैंकों से समन्वय बनाकर स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक मिर्जापुर एवं कलान की फैमिली आईडी बनने में सबसे कम प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने मिर्जापुर एवं कलान के खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि फैमिली आईडी बनने में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में रोपे गए हरिशंकरी पौधों पर 16 अगस्त तक शत-प्रतिशण ट्री गार्ड लगाए जाएं तथा उन पर बच्चों के नाम की नेम प्लेट लगाई जाए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।







