सदर बाजार पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर अभियुक्त तमंचा व कारतूस संग दबोचा, मोटरसाइकिल भी बरामद
टेन न्यूज़ !! ३१ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर
शाहजहांपुर पुलिस को अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1:41 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुभाषनगर स्मार्ट रोड से शहबाजनगर जाने वाले रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी इन्द्रजीत सिंह (उम्र 23 वर्ष) पुत्र राजवीर सिंह निवासी ककरा खुर्द कलां, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर, हाल निवासी सहवेगपुर थाना तिलहर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 526/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के निर्देशन में की गई।
पुलिस का कहना है कि अवैध असलहा रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी कड़ाई से जारी रहेगा। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क न्यूज़







