• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रेम के झांसे में युवती को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार — सिंगरी पुलिस की बड़ी सफलता, युवती सकुशल बरामद

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
48 Views

प्रेम के झांसे में युवती को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार — सिंगरी पुलिस की बड़ी सफलता, युवती सकुशल बरामद


टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii प्रशांत बैश्य ब्यूरो, सोनितपुर (असम)
असम के शोणितपुर जिले में सिंगरी पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए प्रेम के झांसे में युवती को भगा ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंतरराज्यीय अभियान चलाते हुए आरोपी को मुंबई से पकड़ा, वहीं युवती को भी सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, सिंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया था। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शोणितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुण पुरकायस्थ के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। ढेकियाजुली थाना प्रभारी दीपक दास और सिंगरी चौकी प्रभारी चुमदन स्वर्गीयारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। एएसआई दीपक मालाकार के नेतृत्व में टीम मुंबई रवाना हुई और वहां गुप्त रूप से अभियान चलाया।

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी नेकिब अंसारी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस की इस त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अंतरराज्यीय स्तर पर की गई इस सफलता को पुलिस की सक्रियता और दक्षता का उदाहरण माना जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!