बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मिशन 2027 के लिए सक्रिय हुए सत्यभान सिंह, कटरा विधानसभा के अनेक गांवों में किया जनसंपर्क, जनता से सीधा संवाद कर मांगा समर्थन

By Ten News One Desk

Published on:

166 Views

मिशन 2027 के लिए सक्रिय हुए सत्यभान सिंह, कटरा विधानसभा के अनेक गांवों में किया जनसंपर्क, जनता से सीधा संवाद कर मांगा समर्थन

टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के कटरा विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सत्यभान सिंह (उखरी कटरा) ने क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा कर जनता से संवाद स्थापित किया।

सत्यभान सिंह, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री रह चुके हैं, इन दिनों क्षेत्र में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को धार दे रहे हैं। गांव-गांव घूमकर वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। कटरा विधानसभा के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाना हमारा संकल्प है।”

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सत्यभान सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण और विकास की मुख्य धारा से जुड़ें।

सत्यभान सिंह ने बताया कि पार्टी संगठन मजबूत है और कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन 2027 में कटरा विधानसभा में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

क्षेत्र में उनकी सक्रियता से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले चुनाव में सत्यभान सिंह कटरा से भाजपा की ओर से एक सशक्त दावेदारी पेश कर सकते हैं। टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment