बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

शाहजहाँपुर डीईओ ने किया रोजा मण्डी स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी

By Ten News One Desk

Published on:

164 Views

शाहजहाँपुर डीईओ ने किया रोजा मण्डी स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी

टेन न्यूज़ !! ०६ अप्रैल २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत रोजा मण्डी स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होने ईवीएम को संरक्षित करने हेतु बनाये गये कक्षों को देखा साथ ही उन्होने मतगणना हॉल का भी गहनता पूर्ण निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने निर्देश दिये कि स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना स्थल को मा0 निर्वाचन आयोग के मानको के अनुसार ही स्थापित कराया जाये तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्ण प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये।

जिलाधिकारी ने रोजा मण्डी स्थित बनाये गये स्ट्रॉग रूम में ईवीएम को संरक्षित किये जाने हेतु चिन्हित किये गये कक्षों को देखा। उन्होने सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तमाम व्यवस्थाए पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाये तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। जिलाधिकारी ने स्ट्रॉग रूम तथा मतगणना कक्षों की दीवारों की साफाई सहित रंगाई पुताई करवाने के निर्देश दिये।

उन्होने सम्पूर्ण परीसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत सभी बिन्दुओं पर जांच की जाये तथा माननीय निर्वाचन आयोग के अनुसार ही स्ट्रॉग रूम को व्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार पाण्डेय, प्रबन्धक सीडब्लूसी श्रीमती सारिका कौशिक सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment