• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Shahjhanpur News: कटरा क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन त्रस्त, खेत-खलिहान डूबे, फसलें बर्बाद

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
7 Views

Shahjhanpur News: कटरा क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन त्रस्त, खेत-खलिहान डूबे, फसलें बर्बाद


टेन न्यूज ।। 26 सितम्बर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज, पप्पू अंसारी


शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते खेत-खलिहान से लेकर सड़क और गलियों तक पानी भर गया है। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील नजर आ रही हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते भी जलभराव के कारण प्रभावित हुए हैं।

पशुपालकों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। बारिश और जलभराव के बीच पशुओं के चारे तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की समस्या बनी हुई है। वहीं, मीरानपुर कटरा के बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी बारिश का असर पड़ा है। जलभराव और लगातार खराब मौसम के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार प्रभावित हुआ है।

लगातार बारिश के बीच बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था कराने और किसानों की फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कटरा क्षेत्र का कटरा खुदागंज क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र, वारिस से पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। किसान की पकी खड़ी धान की फसलें तेज हवा और बारिश के प्रभाव से जमीन पर गिर गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उधर शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लगातार हो रही बारिश को लेकर राजस्व विभाग को किसानों की फसलों का 24 घंटे में क्षति का आंकलन करने का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!