• Tue. Aug 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Shahjahanpur News: जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ आवास विकास पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Jul 11, 2024
308 Views

Shahjahanpur News: जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ आवास विकास पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क @शाहजहांपुर


जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ आवास विकास पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने से ककरा डैम से निकली नहर में पानी जाने से बरेली मोड़ स्थित आवास विकास में पानी पहुंचाने की स्थिति का निरीक्षण किया। डीएम ने उमरगंज में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ को निर्देश दिए।

ककरा डैम में काटन रोके जा रहे हैं कार्यों का भी जायजा लिया। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जलस्तर बढ़ने की संभावना दृष्टिगत जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल को निर्देश दिए की एंबुलेंस से भर्ती मरीजों को वरन अर्जुन अस्पताल में तत्काल शिफ्ट करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बाढ़ से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं राहत सामग्री वितरण सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने हाईवे पर पानी पहुंच जाने से भारी वाहनों को रोड डायवर्शन एवं फंसे वाहनों को तत्काल निकालने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!