• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर : विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, आलिमा अंसारी बनीं स्कूल टॉपर

ByTen News One Desk

Mar 25, 2026
87 Views

शाहजहांपुर : विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, आलिमा अंसारी बनीं स्कूल टॉपर


टेन न्यूज़ ii 25 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । नगर के जलालाबाद रोड स्थित स्वामी नन्द किशोर आचार्य बाल विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के साथ ही मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

इस वर्ष आलिमा अंसारी, सुपुत्री नदीम अंसारी, ने अपनी कक्षा के 46 विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इतना ही नहीं, आलिमा ने पूरे विद्यालय में भी सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने आलिमा सहित सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया और सभी छात्रों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

आलिमा अंसारी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें चारों ओर से शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *