• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सेना के सम्मान में नगर में निकली सिंदूर तिरंगा यात्रा, विधायक सलोना कुशवाहा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पल यादव भी हुए शामिल

ByTen News One Desk

May 25, 2025
289 Views

सेना के सम्मान में नगर में निकली सिंदूर तिरंगा यात्रा, विधायक सलोना कुशवाहा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पल यादव भी हुए शामिल



टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम देने बाली तीनों सेनाओं के सम्मान में नगर में भव्य सिंदूर तिरंगा यात्रा निकली गई । जिसमें गर्मजोशी से नारे लगाए गए ।

शुक्रवार को शाम छह बजे बजरिया बाली धर्मशाला में भाजपा नगराध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता के आयोजकत्व में भाजपा के वरिष्ठजन , कार्यकर्ता व समर्थक एकत्र हुए यहां से विधायक सलोना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई । जो पुलिस बल की मौजूदगी में बाजार मौजमपुर , मुख्य चौराहा , बाजार बिरियागंज होकर अंबेडकर पार्क से तहसील रोड से कोतवाली के सामने स्थित शहीद कुटी पहुंचकर संपन्न हुई ।

ने कुटी में तीनों अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद , आतंक बाद मुर्दा बाद , भारत जिंदाबाद तथा वन्देमातरम का जयघोष करते चल रहे थे ।

इस मौके पर वीरेंद्र पाल यादव , देवेंद्र गुप्ता , हेतराम गंगवार , संजय गुप्ता , सुशील बाबू गुप्ता , मोहित गुप्ता , युवराज सिंह , रवि मौर्य , आशीष शर्मा , सभासद संदीप रस्तोगी , शशांक गुप्ता अतुल राठौर , अभिषेक सिंह , कुमार गौरव , अजय कुमार सिंह , प्रीती खत्री , शशि रस्तोगी , शिवम गुप्ता , संजय पाठक , अमरदीप सक्सेना डॉक्टर सतीश सेठी कश्यप , रामलखन कुशवाहा , धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे ।

की अगुवाई में इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव , एसआई देवेश कुमार पुलिस बल के से मुस्तैद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!