बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

एसपी कन्नौज ने तिर्वा सर्किल की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

184 Views

एसपी कन्नौज ने तिर्वा सर्किल की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना कोतवाली तिर्वा में तिर्वा सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना तिर्वा, ठठिया व इंदरगढ़ में तैनात विवेचकों के साथ ओआर (ऑफिसर रिव्यू) बैठक की।

बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आईजीआरएस एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए।

एसपी ने टॉप-10 व सक्रिय अपराधियों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, चोरी व नकबजनी की घटनाओं के अनावरण, 10 वर्षों से लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment