बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

एसपी शाहजहाँपुर ने किया वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, रायन इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए प्रस्तुत

By Ten News One Desk

Published on:

255 Views

एसपी शाहजहाँपुर ने किया वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, रायन इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए प्रस्तुत

टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : नीरज शर्मा, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर के थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र के रायन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रबंधन ने एसपी का स्वागत पौधा, स्मृति-चिह्न और चित्र भेंटकर किया। इसके बाद एसपी ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने सराहा।

अपने उद्बोधन में एसपी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है और युवाओं को समाज व राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिताएँ प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने तथा उच्च स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

एसपी ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहने का आह्वान किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

आज से शुरू हुई यह वार्षिक प्रतियोगिता जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच खेली जाएगी, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का मंच प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु एसपी के मार्गदर्शन की सराहना की। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर नीरज शर्मा की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment