• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पाल चौराहा और मंडी समिति बैरियर चेक पोस्ट पर यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

ByTen News One Desk

Jul 30, 2024
275 Views

पाल चौराहा और मंडी समिति बैरियर चेक पोस्ट पर यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान



टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा अपनी टीम के साथ पाल चौराहे पर और मंडी समिति बैरियर चेक पोस्ट पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला कर नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है।

जिसमे एक वाहन को पाल चौराहा चौकी में ही निरूद्ध कर दिया। क्योंकि वाहन चालक बहुत अधिक नशे के कारण वाहन को चलाने की हालत में नहीं था।दो पहिया वाहनों में तीन सवारी होने पर और हेलमेट न धारण करने के कारण भी चालान किए गए।यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को नशा करके वाहन न चलाने के लिए सख्त हिदायत दी

और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। यातायात पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान 22 चालान किए गए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!