• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिहाई के बाद भी नहीं थमा सपा का विरोध डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

ByTen News One Desk

Jul 23, 2026
3 Views

रिहाई के बाद भी नहीं थमा सपा का विरोध डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता


टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

एंकर:
रायबरेली में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन अखिलेश यादव की रिहाई के बाद भी थमता नजर नहीं आया। दोपहर करीब तीन बजे सपा कार्यकर्ता एक बार फिर डिग्री कॉलेज चौराहे पर जुटे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस पूरे समय मौके पर तैनात रही और हालात पर नजर बनाए रखी।

रायबरेली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “भाजपा सरकार हाय-हाय” के नारे लगाए। सपा नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश यादव की रिहाई के बाद भी कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हुआ और उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!