• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नोएडा में वैश्विक मंच पर चमकी कन्नौज की खुशबू और पहचान, इंटरनेशनल ट्रेड शो में इत्र, कलावती गट्टा और कृषि तकनीक ने खींचा ध्यान

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
5 Views

नोएडा में वैश्विक मंच पर चमकी कन्नौज की खुशबू और पहचान, इंटरनेशनल ट्रेड शो में इत्र, कलावती गट्टा और कृषि तकनीक ने खींचा ध्यान


टेन न्यूज़ ।। 26 सितम्बर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 के शुभारंभ अवसर पर कन्नौज के ऐतिहासिक और विशिष्ट उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराई। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं अंत्योदय दिवस के अवसर पर आयोजित ट्रेड शो का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार और नए अवसरों से जोड़ना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में कन्नौज के उत्पादों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है।

समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं कन्नौज के विधायक असीम अरुण ने ट्रेड शो में लगाए गए कन्नौज के स्टॉलों का भ्रमण किया और स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कन्नौज का विश्वप्रसिद्ध इत्र, प्रसिद्ध मिष्ठान कलावती गट्टा और कृषि तकनीक को बढ़ावा देने वाले इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज के पारंपरिक उद्योग, स्वाद और उन्नत कृषि तकनीकों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह मंच स्थानीय पहचान और उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!