• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन

ByTen News One Desk

Aug 25, 2025
223 Views

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन



टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न प्रकार के अपराधों पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि विवेचना समयबद्ध रूप से पूरी हो।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, अधिक पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के आदेश दिए। साथ ही सभी थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने और सीसीटीवी निगरानी को और बेहतर बनाने की बात कही।

सैनिक सम्मेलन में विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी एवं व्यक्तिगत समस्याओं को रखा। पुलिस अधीक्षक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाना है। एसपी ने पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!