पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने परेड में ली सलामी, अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश

टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट ; डेस्क न्यूज़, लोकेशन ; शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में सलामी ली और पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
परेड का निरीक्षण करते हुए एसपी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का आचरण ही विभाग की छवि का दर्पण होता है। इसलिए हर परिस्थिति में अनुशासन का पालन अनिवार्य है।
परेड के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं रिक्रूट महिला आरक्षियों को भी एसपी ने प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा—
“अनुशासन पुलिस का मूल आधार है।”
“जनता से संवाद में विनम्रता और कार्य में तत्परता बनाए रखें।”
“आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाएं।”
इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने डायल 112 कंट्रोल रूम, जीडी कार्यालय, हथियारागार और बैरकों का अवलोकन किया तथा रिस्पॉन्स समय, अभिलेखों की सुव्यवस्था और कर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।
साप्ताहिक अर्दली रूम में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
वाही एसपी ने कहा “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज़्म हमारी पहचान है। हर पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए।” टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क न्यूज़






