बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर के गुरुकुल महाविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच के पांच दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

By Ten News One Desk

Published on:

93 Views

तिलहर के गुरुकुल महाविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच के पांच दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

टेन न्यूज़ !! १3 जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहाँपुर।

तिलहर क्षेत्र स्थित रुद्रपुर गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा 6 के छात्र अनुराग यादव की रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस की जांच अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है। घटना को पाँच दिन बीत चुके हैं, परन्तु पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। इस बीच भयभीत होकर करीब 50 छात्र विद्यालय छोड़कर अपने घर लौट चुके हैं।

अनुराग यादव, कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा निवासी ब्रजेश यादव का पुत्र था। बीती 8 जुलाई की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डियां टूटी होने और कई चोटों के निशान मिलने से छात्र की हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने केस की मॉनिटरिंग करते हुए छह जांच टीमें गठित कीं।

छात्रों और स्टाफ से सघन पूछताछ

एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे, सीओ ज्योति यादव, ट्रेनी सीओ आकृति पटेल के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने गुरुकुल परिसर में जांच की। जिम्नास्ट प्रमुख ब्रह्मचारी, व्यवस्थापक सहित दर्जनों छात्रों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। मृत छात्र के पिता की तहरीर पर गुरुकुल के छह नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस दो छात्रों—सुधांशु और राम लखन—से लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें जांच का अहम केंद्र माना जा रहा है।

विधायक ने लिया घटनास्थल का जायजा

शुक्रवार शाम को तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने गुरुकुल विद्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आचार्य प्रमुख धारणा जी से वार्ता के बाद वह कोतवाली पहुँचीं और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से करीब एक घंटे तक वार्ता कर मामले के शीघ्र खुलासे की माँग की।

डॉक्टरी परीक्षण में जुटी मेडिकल टीम

जिलाधिकारी द्वारा गठित मेडिकल टीम ने शनिवार को गुरुकुल पहुँचकर 22 छात्रों का परीक्षण किया। इस टीम में सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर, डॉ. अनवर, फार्मासिस्ट हरिशंकर व अन्य स्टाफ शामिल थे।

छात्रों में भय का माहौल, बड़ी संख्या में पलायन

गुरुकुल व्यवस्थापक प्रणव आर्य ने बताया कि महाविद्यालय में कुल 75 छात्र हैं, जिनमें से लगभग 50 छात्र इस घटना के बाद भयवश अपने घर लौट चुके हैं।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

हत्या की पुष्टि होने के बावजूद पाँच दिन में भी कोई ठोस कार्रवाई या खुलासा न हो पाना स्थानीय लोगों और अभिभावकों में रोष का कारण बन रहा है। पुलिस अधिकारी लगातार केवल “जांच जारी है” कहकर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment