• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऑपरेशन दहन: अमरोहा पुलिस ने 15.5 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट, नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
14 Views

ऑपरेशन दहन: अमरोहा पुलिस ने 15.5 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट, नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार


टेन न्यूज़ ii 10जून 2026 ii | ब्यूरो चीफ: डॉ. जगदेव सिंह प्रजापति | अमरोहा

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अमरोहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जुड़े जब्त मादक पदार्थों को न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन में नष्ट किया गया।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के अलग-अलग थानों में दर्ज 47 अभियोगों से संबंधित कुल 2002.352 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। इनमें अवैध डोडा, गांजा, चरस, हेरोइन, नशीली दवाइयां और अन्य मादक पाउडर शामिल थे।

यह कार्रवाई 16 अप्रैल, 04 जून और 05 जून 2026 को नियमानुसार गठित समिति की मौजूदगी में संपन्न हुई। जब्त मादक पदार्थों को सुशीला बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट प्राइवेट लिमिटेड, फतेहपुर विश्नोई, जनपद मुरादाबाद में विधिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से नष्ट कराया गया।

पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ अमरोहा police की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि जनपद को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध व्यापार में शामिल अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!