कटरा की कानून व्यवस्था की कमान अब सीओ आकृति पटेल के हाथ
फ्लैग मार्च कर अपराधियों को दी चेतावनी, जाम से मुक्ति को बनाया प्राथमिकता
टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।
नगर की कानून व्यवस्था अब नए अंदाज़ में दिखेगी। अंडर ट्रेनिंग सीओ आकृति पटेल ने कटरा थाने की कमान संभालते ही सख्ती का संदेश दिया। रविवार को उन्होंने रिमझिम बारिश के बीच भारी पुलिस बल के साथ थाने से इस्लामनगर चौराहे तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद कर भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा ही पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।
थाने पर बैठक कर सीओ ने साफ कहा कि अगले दो माह में नगर की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए उन्होंने अतिक्रमण और जाम खत्म करने, ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने, मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक बूथ बनाने, लंबित मुकदमों व शिकायतों का निस्तारण करने और थाने में स्टाफ की कमी दूर कराने जैसे पाँच प्रमुख ऐक्शन प्लान बताए।
सीओ आकृति पटेल ने कहा कटरा की जनता को अपराध और जाम से राहत दिलाना मेरी पहली जिम्मेदारी है। नगर की सड़कों पर अब शांति और व्यवस्था कायम रहेगी।”
फ्लैग मार्च और बैठक में थाना प्रभारी जुगुल किशोर पाल, क्राइम इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रसाद सिंह सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।







