• Wed. Jul 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ByTen News One Desk

Jul 1, 2026
4 Views

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


टेन न्यूज ii 01 जुलाई 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही दस्तक अभियान के माध्यम से विभिन्न रोगों के लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, साफ पानी का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार के बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

जागरूकता रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव संबंधी संदेश आमजन तक पहुंचाए गए।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!