• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Mar 16, 2026
34 Views

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज़ ii 16 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुर्वा सुजान में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई। गांव निवासी नौशाद मंसूरी की बेटी अनाया अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर सहार की ओर भाग गया।

हादसे में मासूम अनाया की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर दौड़े तो सड़क पर बेटी को पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम 112 और थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कुछ ही देर में थाना सहार, बिधूना और एरवाकटरा की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया है।

मासूम की मां नसरीन, बड़ी बहन जोया (10) और भाई गोलू (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!