न्यूरिया नगर पंचायत में नामित सभासदों ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
टेन न्यूज ii 25 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो
पीलीभीत। जनपद के कस्बा न्यूरिया स्थित नगर पंचायत में बुधवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम न्यायिक पवन सिंह ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान आतिफ़ मुख्तार, गौरव शर्मा एवं मुन्ना लाल भारती को विधिवत शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता आनंद सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नामित सभासदों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, ब्यूरो चीफ, पीलीभीत






