• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम चौकी मुस्तफाबाद विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ

ByTen News One Desk

Jun 5, 2025
281 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम चौकी मुस्तफाबाद विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ



टेन न्यूज़ !! ०५ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम चौकी मुस्तफाबाद विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण वासियों से कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि जिला स्तरीय अधिकारी सहित पूरी टीम गांव- गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुने और उनका निस्तारण करे। साथ ही सरकार की योजनाएं कौन-कौन सी चल रही है और उन्हें आप लोग कैसे पा सकते हैं, इसीलिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आप लोग अपनी- अपनी समस्याओं और जरूरतों को बेझिझक प्रशासन के समक्ष रखें, जिसका समाधान अवश्य किया जाएगा।

उन्होंने आवास, शौचालय, हैंडपंप, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, विद्युत, सड़क/ खड़ंजा, अमृत सरोवर, जीरो पावर्टी, पेयजल सहित विभिन्न योजनाओं पर ग्रामीण वासियों से विस्तृत चर्चा की, जिस पर ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं तथा मिलने वाली योजनाओं के बारे में खुलकर बात रखीं गईं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाकर आभा कार्ड, वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएं और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग उपकरण आदि योजनाओं से कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन स्वयं करें, किसी भी प्रकार से अपात्र का चयन नहीं होना चाहिए तथा खराब हैंडपंपों के मरम्मत का कार्य भी शीघ्र कराया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराए और शिक्षा पर जोर दे। जल जीवन मिशन द्वारा 3 माह के अंदर इस गांव में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाए।

डीएम ने चौपाल के माध्यम से अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच संवाद को मजबूत बनाने पर बल दिया और कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। कहा कि अधिकारी गांवों में नियमित रूप से भ्रमण कर ग्रामीण वासियों की समस्याओं को सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 श्री प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती नवनीता राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री राम औतार, जिला विकास अधिकारी श्री नरेंद्र देव द्विवेदी, ग्राम प्रधान श्री गुलाब सिंह एवं उपायुक्त रोजगार श्री राजकुमार लोधी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील दत्त, उप निदेशक कृषि श्री प्रमोद सिरोही, उपायुक्त मनरेगा श्री दिनेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एस0पी0 सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री ईरा आर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता विद्युत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!