• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर कतिथ लाठीचार्ज के विरोध और जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jul 22, 2026
6 Views

शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर कतिथ लाठीचार्ज के विरोध और जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 22 जुलाई 2026 ii पंकज कुमार

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़े 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित कार्रवाई से हजारों छात्र-छात्राओं की शिक्षा, शोध कार्य, आवासीय व्यवस्था और भविष्य प्रभावित हो सकता है। पार्टी ने इस मामले का न्यायपूर्ण एवं संवेदनशील समाधान निकालने की अपील करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में देशभर में सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। समाजवादी पार्टी का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की।

इसके साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई।

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि छात्रों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!