बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर: चीनीमिल से लौट रही बैलगाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, किसान व भैंसे गंभीर रूप से घायल

By Ten News One Desk

Published on:

92 Views

तिलहर: चीनीमिल से लौट रही बैलगाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, किसान व भैंसे गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर के तिलहर क्षेत्र में दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर बिजली घर के सामने देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 1:30 बजे चीनीमिल से गन्ना तुलवाकर लौट रही बैलगाड़ी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैलगाड़ी पूरी तरह से टूटकर बिखर गई, वहीं बैलगाड़ी में जुते भैंसे और किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

बैलगाड़ी चांदपुर निवासी संतराम की बताई जा रही है। घायल संतराम ने बताया कि वह चीनीमिल तिलहर से गन्ना तुलवाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिजली घर के पास पहुँचे, तभी आनंद विहार से लखीमपुर खीरी की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनके पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भैंसे बुरी तरह ज़ख्मी हो गए, जबकि संतराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद संतराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment