• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बनारस कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी के साथ तिलहर का कॉस्मेटिक व्यापारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप”

ByTen News One Desk

Apr 21, 2026
14 Views

बनारस कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी के साथ तिलहर का कॉस्मेटिक व्यापारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप”


टेन न्यूज़ ii 21 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर/वाराणसी। तिलहर के एक कॉस्मेटिक व्यापारी को बनारस कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 16 लाख रुपये की नई करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद तिलहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मौजमपुर बाजार निवासी कॉस्मेटिक दुकान संचालक रवि गुलाटी पुत्र ज्ञानचंद गुलाटी को मंगलवार सुबह उस समय पकड़ा गया, जब वह बनारस कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर बेगमपुरा ट्रेन से जाने की तैयारी में खड़ा था। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

संदेह होने पर जब उसके ट्रॉली बैग और अन्य बैग की तलाशी ली गई तो करीब 16 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई, जिसमें 10, 20, 50, 100 और 200 रुपये के नोट शामिल हैं।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इस भारी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पहली बार इतनी राशि ले जाने की बात कही, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक उसकी लोकेशन पहले भी कई बार संदिग्ध पाई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया गया है और जांच जारी है।

उधर, नगर में विवाह समारोहों के दौरान नए नोटों के हार बनाने और बिक्री से जुड़े कॉस्मेटिक व्यापारियों में इस कार्रवाई के बाद खासा डर और हड़कंप देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!