तिलहर पुलिस ने अपहरण, मारपीट व बंधक बनाने की घटना का किया खुलासा, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया गया 
टेन न्यूज़ ii 11 मई 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने अपहरण, मारपीट एवं बंधक बनाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 149/26 धारा 191(2)/140(3)/115(2)/352/127(2) बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को रविवार सुबह करीब 10 बजे अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम शेरापुर निवासी रामकिशोर वर्मा ने 7 अप्रैल 2026 को थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 4 अप्रैल को विपक्षीगण ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जबरन वाहन में बैठाकर बंधक बना लिया था। मामले में थाना तिलहर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मो. मारूफ द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त बाल अपचारी को चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया। उसकी पहचान गोपनीय रखते हुए किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।
अभिरक्षा में लेने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. मारूफ, हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह एवं कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।
