• Sun. Sep 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जैतीपुर के विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Sep 13, 2026
4 Views

जैतीपुर के विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने वांछित आरोपियों को सुनपरिया मढ़ी के पास से पकड़ा


टेन न्यूज ।। 13 सितम्बर 2026 ।। डीपी सिंह@ डेस्क न्यूज

शाहजहाँपुर। थाना जैतीपुर पुलिस ने विद्यालय में घुसकर बाउंड्री वॉल तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम अलीअकबरपुर नवादा निवासी वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सरवन, अरवन पुत्रगण हरिश्चन्द्र, अखन प्रताप पुत्र वेदपाल, सर्वेश उर्फ लौडू पुत्र रविन्द्र तथा मुकेश पुत्र खुर्रम ने एक राय होकर विद्यालय में घुसकर बाउंड्री वॉल तोड़ी। आरोप है कि आरोपी हथियारों से लैस होकर हमलावर हुए, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना जैतीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 के तहत धारा 191(2), 324(4), 131, 333, 352 और 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक, इससे पूर्व भी आरोपियों के विरुद्ध 1 सितम्बर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 119/2026 के तहत धारा 191(2), 324(4) और 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।

13 सितम्बर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित मुकेश पुत्र कृष्णपाल उर्फ खुर्रम तथा सर्वेश उर्फ लौडू पुत्र रविन्द्र, दोनों निवासी ग्राम अलीअकबरपुर नवादा, थाना जैतीपुर, को सुनपरिया मढ़ी के पास से दोपहर 2:15 बजे हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सूरजपाल पचौरी, कांस्टेबल रोहित रावत और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!