• Sun. Sep 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पंचायत सहायक आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार, इस युवती को न्यायालय से जेल भेजा

ByTen News One Desk

Sep 13, 2026
4 Views

पंचायत सहायक आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार, इस युवती को न्यायालय से जेल भेजा


टेन न्यूज ।। 13 सितम्बर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। थाना सौरिख पुलिस ने पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितम्बर 2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पंचायत सहायक बीपी सिंह को प्रताड़ित करने और इसके कारण उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि सुसाइड नोट में जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

मामले में थाना सौरिख पर मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 के तहत धारा 108, 191(2), 351(3) बीएनएस तथा धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आए आरोपी मोनू सिंह उर्फ मोहन पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी ग्राम राजपुर, थाना सौरिख, उम्र करीब 39 वर्ष, तथा दिव्या शाक्य उर्फ जावित्री पुत्री मोनू सिंह उर्फ मोहन, निवासी ग्राम राजपुर खड़िनी, थाना सौरिख, उम्र करीब 18 वर्ष, को पुलिस ने 13 सितम्बर 2026 को राजापुर बंबा, कस्बा सौरिख से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!