• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में पुलिस परिवार के दो मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

ByTen News One Desk

Jul 6, 2026
30 Views

शाहजहांपुर में पुलिस परिवार के दो मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित


टेन न्यूज ii 06 जुलाई 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिसार निरीक्षक ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवार के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित होने वालों में मुख्य आरक्षी इरफान अहमद के पुत्र अयान अहमद शामिल रहे, जिन्होंने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार देववाल के पुत्र सूर्यवीर देववाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

प्रतिसार निरीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भी अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का निरंतर प्रयास करते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार के बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियां पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं।

उन्होंने बताया कि वामा सारथी का उद्देश्य पुलिस परिवार के कल्याण, उनके मनोबल को सुदृढ़ करने तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा देते हैं।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर अपने माता-पिता, जनपद शाहजहाँपुर तथा उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!