• Thu. Jun 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जल संरक्षण को लेकर जिले में बढ़ी जागरूकता, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से सकारात्मक माहौल

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
3 Views

जल संरक्षण को लेकर जिले में बढ़ी जागरूकता, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से सकारात्मक माहौल


टेन न्यूज ii 04 जून 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो

अलवर/राजस्थान। मुख्यमंत्री के निर्देशन में गंगा दशहरा के अवसर पर शुरू किए गए वंदे गंगा ‘जल संरक्षण-जन अभियान’ के तहत अलवर जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है। अभियान का उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाना, जल संचयन को बढ़ावा देना तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में जिलेभर में जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 एवं 2.2 के तहत पूर्ण किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया तथा नए कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गईं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राजकीय भवनों में स्थित वर्षा जल संचयन प्रणालियों (आरटीडब्ल्यूएचएस) की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य शुरू किए गए। साथ ही सड़कों के किनारे पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारियां भी की गईं।

खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!