• Sun. Aug 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने के सामने नेशनल हाईवे जाम, ट्रक चालक की मौत से नाराज़ परिजनों का प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
30 Views

संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने के सामने नेशनल हाईवे जाम, ट्रक चालक की मौत से नाराज़ परिजनों का प्रदर्शन


टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। जिले में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे परिजनों ने थाने के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

बताया जा रहा है कि बीती रात घुड़घुरु पहाड़ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसी दौरान आक्रोशित परिजनों ने थाने के सामने हाईवे पर जाम लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।

रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!