• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना” आरम्भ

ByTen News One Desk

Jun 22, 2024
296 Views

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना” आरम्भ



टेन न्यूज़ !! २२ जून २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना” आरम्भ की है। इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को इत्र उत्पाद तथा अगरबत्ती एवं धूपबत्ती उत्पाद ट्रेड का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है।

यह जानकारी उपायुक्त उद्योग श्री धनंजय सिंह ने देते हुए बताया है कि उक्त योजना http://msme.up.gov.in/ की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदन-पत्रों पर आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 24.06.2024 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सभागार कन्नौज में सम्पन्न किया जायेगा।

जिन व्यक्तियों ने उक्त योजनान्तर्गत कार्यालय में आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत किये है वे मूल प्रमाण-पत्रों सहित साक्षात्कार हेतु उक्त तिथि स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!