अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२६ !! रिपोर्टर: पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरानपुर कटरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुखलाल निवासी ग्राम करौंदा थाना मदनापुर जलालाबाद रोड पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने घायल को सड़क किनारे पड़े देखा तो तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी मीरानपुर कटरा लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। बताया गया है कि घायल मानसिक रूप से मंदबुद्धि है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।