जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को दिलायी जल संरक्षण की शपथ![]()
टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को दिलायी जल संरक्षण की शपथ।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस कार्यालय में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी ऑफिस/क्राइम श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना