नाले के अभाव में जलभराव, लोगों का फूटा नगर पालिका पर गुस्सा

टेन न्यूज़ ii 23 जुलाई 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो
ढेकियाजुली (असम)। सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली नगर पालिका के वार्ड संख्या 5 स्थित गर्गराम रोड की प्रथम उप-गली में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के साथ कई परिवारों के घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।![]()
स्थानीय निवासियों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को ढेकियाजुली नगर पालिका की कथित लापरवाही और जिम्मेदारीहीनता के खिलाफ तीव्र रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
रिपोर्ट: प्रशांत बैश्य