• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटते हुए भाजपा ने संपर्क प्रमुख सहित तमाम जिम्मेदार नियुक्त किए

ByTen News One Desk

Mar 1, 2024
268 Views

तिलहर में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटते हुए भाजपा ने संपर्क प्रमुख सहित तमाम जिम्मेदार नियुक्त किए


टेन न्यूज़ !! 01 मार्च २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटते हुए भाजपा ने संपर्क प्रमुख सहित तमाम जिम्मेदार नियुक्त किए।भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए संपर्क प्रमुख नियुक्त करने के साथ ही तमाम अन्य जिम्मेदारियां भी वितरित करनी शुरू कर दी है।

विधानसभा चुनाव 2024 की प्रबंधन समिति में दायित्व वितरण करते हुए संगठन के द्वारा विशेष संपर्क प्रमुख के रूप में नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।

तो वहीं महिला संपर्क प्रमुख के रूप में सविता वर्मा को नियुक्त किया गया है।युवाओं का नेतृत्व सिद्धार्थ गुप्ता को देते हुए उन्हें युवा संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है।प्रबंधन समिति में कुल अब तक 24 जिम्मेदारियां वितरित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!