• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, घायल

ByTen News One Desk

Apr 26, 2025
289 Views

हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, घायल



टेन न्यूज़ !! २६ अप्रैल २०२५ !! राकेश सिंह, डिविजन ब्यूरो, अयोध्या


सुल्तानपुर। हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर सैनी गांव के निवासी साइकिल सवार हरिपाल को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। यह हादसा सहजोरा के पास हुआ,जिसमें अज्जू उर्फ बादशाह पुत्र मकबूल और दिलमार पुत्र अरमान दोनों इब्राहीमपुर निवासी घायल हो गए।

घटना के मुताबिक,साइकिल सवार हरिपाल को बचाने की कोशिश में बाइक सवार युवक अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके,जिससे दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अज्जू उर्फ बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि दिलमार और साइकिल सवार हरिपाल को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलने के बाद डायल 108 एम्बुलेंस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अज्जू उर्फ बादशाह को इलाज के लिए सुल्तानपुर भेजा। वहीं,दिलमार और हरिपाल का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!