• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विधायक तिर्वा एवं विभागीय अधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन लाख बहोसी पक्षी विहार में किया गया

ByTen News One Desk

Jun 6, 2025
272 Views

विधायक तिर्वा एवं विभागीय अधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन लाख बहोसी पक्षी विहार में किया गया



टेन न्यूज़ !! ०६ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी  राम कृपाल चैधरी, प्रभागीय वनाधिकारी, डॉ० हेमन्त कुमार सेठ की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन लाख बहोसी पक्षी विहार में किया गया
विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण के महत्व, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणाम तथा मानव जीवन पर इन सबके सम्भावित आगामी दुष्परिणाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया
उन्होंने उपस्थित समस्त अतिथिगण, स्थानीय निवासियों एवं विद्यार्थियों को नदी एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाय यथा-वृक्षारोपण एवं ऊर्जा व संसाधनों का धारणीय उपयोग इत्यादि के विषय में बताया
मुख्य विकास अधिकारी  राम कृपाल चैधरी ने कहा कि वृक्षारोपण, नदियों एवं भू-जल का संरक्षण, वन्य जीवों का महत्व इत्यादि पर प्रकाश डाला तथा सभी को न्यूनतम 01 पेड़ प्रतिवर्ष लगाने तथा उनकी रक्षा करने का आग्रह किया
इस अवसर पर अतिथिगणों ने पक्षी विहार में विचरण कर रहे पक्षियों को दूरबीन से देखा तथा पक्षी विहार के इन्टरप्रिटेशन सेन्टर को अवलोकित कर विभिन्न पक्षियों और उनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की
कार्यकम में उपस्थित अतिथिगणों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम 2.0 थीम पर त्रिवेणी (पीपल, बरगद एवं नीम) वृक्षारोपण तथा आम एवं कटहल के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया गया
अतिथिगण द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्राइमरी स्कूल बहोसी की पायल ने प्रथम स्थान, जय किशनलाल इण्टर कॉलेज उमर्दा की शिखा यादव ने द्वितीय स्थान एवं बहोसी ग्राम के आर्यन गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कम्पोजिट स्कूल कमालपुर की गुंजन एवं छाया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  अजय त्रिपाठी जिला परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण एवं नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!