• Mon. Oct 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिना रॉयल्टी के हाईवे पर भाग रहे ओवरलोड ट्रक से युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने हाईवे जाम किया

ByTen News One Desk

Oct 19, 2026
3 Views

बिना रॉयल्टी के हाईवे पर भाग रहे ओवरलोड ट्रक से युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने हाईवे जाम किया


टेन न्यूज ।। 19 अक्टूबर 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाईवे स्थित किदवई नगर में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय अनुज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिना रॉयल्टी जा रहे एक ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे से आक्रोशित परिजनों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाला कथित ‘लोकेशन गैंग’ बिना रॉयल्टी वाहनों को निकालने में मदद करता है। यह भी आरोप है कि खनिज विभाग के निजी कर्मचारियों के संरक्षण में यह गतिविधियां संचालित होती हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रक पर वाहन का नंबर दिखाई नहीं दे रहा था। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर डटे रहे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल वाहन, चालक और कथित अवैध खनन परिवहन से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!