• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने 105 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

ByTen News One Desk

May 19, 2026
1 Views

राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने 105 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र


टेन न्यूज़ ii 19 मई 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। बाल विकास विभाग की परियोजनाओं ललौरीखेड़ा, अमरिया व मरौरी क्षेत्र की नवचयनित 105 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री Sanjay Singh Gangwar एवं Gyanendra Singh ने चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र प्राप्त कर नवचयनित सहायिकाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई परिजनों ने इसे सम्मान और गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम में कुल 105 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिनमें ललौरीखेड़ा की 40, अमरिया की 55 और मरौरी सदर क्षेत्र की 10 सहायिकाएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला संवाददाता पीलीभीत

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!