कन्नौज में ऊर्जा मंत्री के बयान पर उठा सवाल, पानी की समस्या के सवाल पर बोल गए बड़ी बात, वीडियो सुने ![]()
टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज। इस वक्त की बड़ी खबर कन्नौज से सामने निकलकर आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पानी की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
प्रेस वार्ता में मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा नेतृत्व, मुख्यमंत्री और कैबिनेट के आशीर्वाद से उन्हें राज्यमंत्री का दायित्व मिला है और वे ऊर्जा विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गर्मी के कारण बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है और किसानों समेत आम जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायतों पर भी विचार करने की बात कही।
जब पत्रकारों ने बिजली आपूर्ति और भारी बिजली बिलों को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा कि समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और सुधार का प्रयास किया जाएगा।
इसी दौरान टेन न्यूज़ के पत्रकार प्रभाष चंद्र ने बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंत्री कैलाश राजपूत ने जवाब देते हुए कहा— “पानी की समस्या हल हो जाएगी, पानी पी लो आप।”
मंत्री के इस जवाब के बाद प्रेस वार्ता में मौजूद कुछ लोगों, जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी शामिल बताए जा रहे हैं, के हंसने की बात सामने आई है। मंत्री का यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर इस पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
बाइट: कैलाश राजपूत – ऊर्जा राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार