• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आवारा कुत्तों के हमले में 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत

ByTen News One Desk

May 24, 2026
8 Views

आवारा कुत्तों के हमले में 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत


टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि घटना ककरा स्थित ई-बस चार्जिंग प्वाइंट के पास की है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची अपने पिता नईम के साथ खेत पर गई थी। इसी दौरान पिता ने उसे घर जाकर भाई इकराम को बुलाने के लिए भेजा। बच्ची अकेले ही घर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्तों ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। बच्ची की गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम और प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शहर में लंबे समय से आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग केवल कागजों में अभियान चलाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!