• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तिलहर पुलिस के हत्थे, खैरपुर रोड से गिरफ्तार

ByTen News One Desk

May 24, 2026
8 Views

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तिलहर पुलिस के हत्थे, खैरपुर रोड से गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खैरपुर रोड स्थित कमलापुर जाने वाले मार्ग से दबोच लिया।

पीड़िता के परिजनों द्वारा 22 मई 2026 को थाना तिलहर में तहरीर देकर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 247/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेन्द्र प्रताप उर्फ गोविन्द पुत्र नेत्रपाल निवासी मुला गौटिया थाना तिलहर को 24 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को सुबह करीब 10:57 बजे खैरपुर रोड पर कमलापुर जाने वाले मार्ग स्थित नीम के पेड़ के पास से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, हेड कांस्टेबल अनुप सिंह तथा भारतमणि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!