• Sat. Aug 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

95 वर्षीय बुजुर्ग ने जमीन बचाने को लेकर डीएम से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
26 Views

95 वर्षीय बुजुर्ग ने जमीन बचाने को लेकर डीएम से लगाई गुहार


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। तहसील क्षेत्र के महातवानापुरा निवासी 95 वर्षीय बल्दू पुत्र नारायण दास ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपनी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जा और प्लॉटिंग कराए जाने की शिकायत की है। उन्होंने भूमि का सीमांकन कराकर कब्जा हटाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, खतौनी संख्या 19, खाता संख्या 268613 एवं 268711 में दर्ज लगभग 44 डिसमिल कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन से कार्य कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। बल्दू का कहना है कि वह पिछले लगभग 50 वर्षों से इस भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि उनकी आयु करीब 95 वर्ष है और परिवार में कोई पुरुष सदस्य कमाने वाला नहीं है। ऐसे में यही कृषि भूमि उनके परिवार के जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल भूमि का सीमांकन कराकर अवैध कब्जा हटाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!