• Sat. May 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को किया याद, गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य

ByTen News One Desk

May 1, 2026
10 Views

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को किया याद, गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य


टेन न्यूज़ ii 01 मई 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली —बैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस मौके पर लोगों ने पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया और परिवार की सुख-शांति की कामना की।

थाना क्षेत्र के नगरिया, बेलाडांडी मानपुर और पढ़ेरा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

घाटों पर धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कई लोगों ने व्रत रखकर दान-पुण्य भी किया। वहीं, भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!